The Chanakya TV Rajasthan

TONK // मुख्यमंत्री ने केकड़ी विधायक के पिता स्व. नंदकिशोर गौतम को श्रद्धांजलि दी

TONK // मुख्यमंत्री ने केकड़ी विधायक के पिता स्व. नंदकिशोर गौतम को श्रद्धांजलि दी

TONK
TONK

TONK – टोंक में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शनिवार को मालपुरा पहुंचे तथा केकड़ी विधायक शत्रुध्न गौतम के पिता नंदकिशोर गौतम के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने स्व. नंदकिशोर गौतम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने शत्रुध्न गौतम एवं समस्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। साथ ही उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की प्रार्थना की।

TONK – इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, देवली- उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई- पीपलू विधायक राम सहाय वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Exit mobile version