The Chanakya TV Rajasthan

TONK// राष्ट्रीय किसान दिवस पर मेड़ता में किसान सम्मेलन

TONK // राष्ट्रीय किसान दिवस पर मेड़ता में किसान सम्मेलन

TONK
TONK

TONK – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर नागौर जिले के मेड़ता में ‘‘उन्नत खेती-समृद्ध किसान‘‘ थीम पर राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ इसमें मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के लाखों किसानों को 1200 करोड़ की विभिन्न राज्य परियोजनाओं के तहत डीबीटी के माध्यम से सहायता एवं प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित कर लाभान्वित किया। किसान सम्मेलन में केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा राज्य के कृषि एवं आपदा राहत मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहें।

TONK – राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में राज्य सरकार की कृषि हितैषी योजनाओं, नवाचारो एवं किसानों से संबंधित जानकारियां साझा की गई।
जिला स्तर पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला परिषद सभागार में किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, सीईओ परशुराम धानका, पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी समेत कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक विरेन्द्र सिंह सोंलंकी, दिनेश बैरवा, चन्द्र प्रकाश बडाया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के किसान एवं पशुपालक भी शामिल हुए।

 

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन

 

Exit mobile version