TONK // जगन्नाथ धर्मार्थ ट्रस्ट के बैनर तले भामाशाहों का सराहनीय सहयोग

टोंक सर्दी के मौसम में विद्यार्थियों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलेता में जर्सी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा पहली से दसवीं तक के सभी बालक एवं बालिकाओं को जर्सियां वितरित की गईं। जर्सियां पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धन्ना लाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए यह पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में कई छात्र-छात्राएं दूर-दराज के गांवों से प्रतिदिन पैदल या साधनों से आते हैं। ऐसे में जर्सियां मिलने से उन्हें सर्दी से बचाव के साथ-साथ नियमित अध्ययन में भी सुविधा मिलेगी। यह सेवा कार्य जगन्नाथ धर्मार्थ ट्रस्ट के बैनर तले सम्पन्न हुआ, जिसमें भामाशाहों और समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दानदाताओं में बिड़ला ईंट उद्योग टोंक, भाजपा शहर महामंत्री राजू माहेश्वरी, समाज सेविका श्यामा गर्ग, प्रीति शर्मा, कमलेश धाकड़, रिमझिम धाकड़ एवं सावित्री शर्मा शामिल रहीं। सभी दानदाताओं ने विद्यार्थियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए जर्सियां भेंट कीं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीणा ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सहयोग से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उनमें आत्मविश्वास पैदा होता है। साथ ही बच्चों में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है।इस मौके पर कार्यक्रम के दौरान शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ ने व्यवस्थाएं संभाली और वितरण को सुचारू रूप से संपन्न कराया। विद्यालय परिवार ने सभी भामाशाहों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताई।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक से अशोक शर्मा
TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण