TONK // सुशासन ही विकास की नींव: अटल जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

TONK // पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस गुरुवार को सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, जिलेभर के कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सुशासन की शपथ ली।
जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में हुआ। यहां जयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने वर्चुअली सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाई।
TONK -इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम में मौजूद जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि सुशासन जवाबदेह, कुशल और प्रभावी शासन की नींव रखता है। इसमें संसाधनो का उचित प्रबंधन होता है तथा कानून का शासन कायम रहता है। इस तरह के शासन में जनता का विश्वास बढ़ता है और देश प्रगति करता है। आज हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में इसी ध्येय को लेकर कार्य कर रही है।
सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ सुगम तरीके से मिले, एक भी पात्र व्यक्ति छूटे नहीं। यही सही मायने में सुशासन है। हम अपने पद के अनुरुप दायित्वों का ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और सकारात्मक दृष्टि से पूरा करते हुए अपने राजस्थान को विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य करें।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन
TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन