TONK // अटल जी के सुशासन के विजन पर चल रही डबल इंजन सरकार: कन्हैयालाल चौधरी

करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय टोंक श्रद्धेय अटल जी को भावपूर्ण नमन किया जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि अटल जी हमारे प्रेरणापुंज हैं, उनका राष्ट्रवाद और सुशासन का विजन आज भी हमें प्रेरणादायी दिशा दिखाता है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ‘सुशासन ही राष्ट्र की प्रगति की कुंजी है’ को ध्येय वाक्य मानकर कार्य कर रही है।जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि श्रद्धेय अटल जी के आदर्शों पर चलते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने शासन को ‘सुशासन’ और स्वराज को ‘सुराज’ में बदलने का संकल्प लिया है।
हमारे लिए सुशासन एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जनसेवा है।हमारी भाजपा सरकार राजस्थान में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनकल्याण एवं विकास के पथ पर राज्य को लगातार आगे बढ़ा रही है।।इस अवसर पर देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर,निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी राजेंद्र सैनी रामचंद्र गुर्जर, जिला मंत्री बीना छामुनिया, हरिराम यादव तरुण टिक्कीवाल राधेश्याम चावला नीलिमा आमेरा, लक्ष्मी देवी जैन विजय मालवानी पंकज पहाड़िया महेंद्र सिरोठा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन