TONK // टोंक में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 एक्सकेवेटर और 4 डम्पर जब्त

टोंक, 31 दिसंबर। राज्य सरकार ने अरावली जिलों में 15 जनवरी 2026 तक अवैधखनन, निर्गमन, भण्डारण के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष संयुक्त चौकिंग अभियान के अंतर्गत जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल के निर्देशानुसार 30 दिसम्बर 2025 को टोंक जिले की तहसील निवाई के ग्राम संग्रामपुरा में खनिज साधारण मिट्टी के अवैध खनन किया जाकर खनिज का उपयोग रेलवे लाईन के दोहरीकरण में उपयोग किया जाने की शिकायत पर तहसीलदार, निवाई, खनन विभाग के देवेन्द्र सिंह चौधरी मय बॉर्डर होमगार्ड, पुलिस जाब्ता एवं राजस्व अधिकारियों के साथ शिकायत स्थल का निरीक्षण किया गया।
TONK – मौके पर ग्राम संग्रामपुरा के खसरा संख्या 94 किस्म गैर मुमकिन तालाब में 3 अलग-अलग पिटों में खनिज साधारण मिट्टी का अवैध खनन होना पाया गया। अवैध खनन में लिप्त पाये जाने पर 2 एक्सकेवेटर एवं 4 डम्पर जब्त किये गये तथा मौके से खनित खनिज साधारण मिट्टी मात्रा लगभग 40,059 टन पर नियमानुसार शास्ती राशि वसूली की कार्यवाही की गई।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट समाचार
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन
ALWAR// भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण की पहल