TONK // श्रीराम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर हिन्दू युवा संगठन की भव्य शोभायात्रा

TONK – अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की द्वितीय वर्षगांठ की खुशी का पर्व बुधवार को देर शाम भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सनातनी संस्कृति और राम मंदिर जीवंत हो उठा।
TONK – हिन्दू युवा संगठनन की ओर से जिंसी शंकर पूरा चौराहे से शोभायात्रा श्रीराम के जयकारों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में अयोध्या में श्रीराम मंदिर का प्रतीक माडल, श्रीराम परिवार की सजीव झांकी आकर्षक का केन्द्र रही ।इस दौरान शोभायात्रा में महिलाएं व पुरुष नृत्य करते हुए चल रहे थे।
TONK – शोभायात्रा कंमपू से रवाना हुई जो मुख्य मार्ग होते हुए मोदी की चोटी पहुंची।शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया व ड्रोन के द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
TONK – इस मौके पर शोभायात्रा में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, कमलेश सिंगोदिया, प्रभु बाडोलिया, राजेश शर्मा पांचू लाल सेनी सहित कई भाजपा व हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे । इस दोरान पुलिस प्रशासन की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था उत्तम रही।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट समाचार
TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
ALWAR// भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण की पहल
TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण