The Chanakya TV Rajasthan

TONK // भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन किया

TONK // राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन किया

TONK
TONK

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन किया। भाजपाईयों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के साथ भाजपा कार्यकर्ता हायर सेकंडरी चौराहे से पटेल सर्किल तक दौड़ लगाई।

TONK

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरगामी सोच के कारण ही आज अखंड भारत का सपना साकार हो सका है।

TONK

राष्ट्र सदैव उनके इस योगदान का ऋणी रहेगा।रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य देश में एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देना रहा।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भारत राष्ट्रीय एकता महान व्यक्तित्व वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित है।आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर भारतीय को सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान की पूरी जानकारी मिले। पटेल ने देश आजाद होने के बाद देश को एकता के सुत्र में बांधकर बचाने का काम किया था, ऐसे राष्ट्रभक्त देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेंगे।

जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, नरेश बंसल, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम जिला संयोजक बबलू सैनी टैंकर, राजेश शर्मा, सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

टोंक से ‌अशोक शर्मा की रिपोर्ट

SAWAI MADHOPUR// खंडार में नित्यानन्द महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धा और भक्ति का संगम

Exit mobile version