TONK // “सपनों की उड़ान” परियोजना से 630 हमजोली चर्चा लीडर प्रशिक्षित, किशोरियां बनीं आत्मनिर्भर

TONK – शिव शिक्षा समिति रानोली द्वारा अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन के सहयोग से संचालित ‘‘सपनों की उड़ान’’ परियोजना के अंतर्गत किशोरियों को जीवन कौशल शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। स परियोजना के तहत संस्था द्वारा लगभग 6हजार किशोरियों के साथ कार्य किया जा रहा है।
TONK – संस्था सचिव डॉ. शिवजीराम यादव ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत कुल 700 हमजोली चर्चा लीडर को प्रशिक्षित किया जाना प्रस्तावित है, जिनमें से अब तक लगभग 630 हमजोली ;चर्चा लीडरद्ध को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ये प्रशिक्षित हमजोली ;चर्चा लीडरद्ध अपने.अपने मोहल्लों एवं गांवों में जाकर लगभग 6 हजार किशोरियों तक इस प्रशिक्षण को पहुंचाने का कार्य करेंगी।
TONK – परियोजना प्रबंधक सीताराम शर्मा ने बताया कि कठमाना प्रशिक्षण केंद्र पर 2 जनवरी से 4 जनवरी 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण का समापन आज किया गया। इस प्रशिक्षण में 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग की 44 हमजोली (चर्चा लीडर) को जीवन कौशल विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान आत्मविश्वास एवं आत्मसम्मान, भावना प्रबंधन, समानुभूति एवं सम्मान, प्रभावशाली संवाद, पूर्वाग्रह एवं भेदभाव, जेंडर चुनौतियां, प्यार एवं रिश्ते, मैं और मेरा शरीर, मित्रता एवं भाईचारा, हिंसा और दुराचरण, स्वास्थ्य ही संपन्नता, मैं परिवर्तन का संवाहक सहित 13 प्रमुख विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। यह प्रशिक्षण आपसी चर्चाए खेल एवं सहभागिता आधारित गतिविधियों के माध्यम से दिया गया।
TONK – प्रशिक्षण उपरांत हमजोली चर्चा लीडरो ने बताया कि उनमें सकारात्मक बदलाव आया है और अब वे स्वयं को अधिक सशक्त महसूस कर रही हैं। वे बिना डरे अपनी बात रख सकती हैं तथा अपने जीवन से जुड़े सही-गलत निर्णय स्वयं लेने में सक्षम हो रही हैं। समापन सत्र में किशोरियों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है और वे अब अन्य किशोरियों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाने के लिए तैयार हैं। परियोजना के तहत प्रत्येक समूह में 20 किशोरियों को 2 हमजोली चर्चा लीडर प्रशिक्षण देंगी। प्रत्येक सत्र लगभग 2 घंटे का होगा, जिसमें बिना किसी दबाव के अपनी बात रखने, दूसरों की बात समझने तथा समानता आधारित सोच विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में पीपलू ब्लॉक की 9 ग्राम पंचायतों से 44 किशोरियों ने भाग लिया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित