TONK // टोंक डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउन्डेशन ट्रस्ट की गवर्निंग काउन्सिल की बैठक का आयोजन

टोंक डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउन्डेशन ट्रस्ट टोंक की गवर्निंग काउन्सिल की बैठक बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर पर जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि डीएमएफटी की बैठक के माध्यम से जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े विकास कार्यों को कराए जाने की कार्य योजना का सभी की सहमति से अनुमोदन किया गया।
TONK – उन्होंने कहा कि सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता से कराए जाएंगे। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने डीएमएफटी के संबंध में पीपीटी के माध्यम से जिले में उपलब्ध बजट के संबंध में बताया कि जिला टोंक में वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2025-26 में कुल 277 कार्यों की राशि 3272.81 लाख रूपये है। टोंक में पंचवर्षीय कार्य योजना वर्ष 2025-29 में कुल 2853 कार्यों की राशि 31900.03 लाख रूपये है। टोंक की डीएमएफटी वार्षिक कार्य योजना 2025-26 का स्वरूप-वर्ष 2025-26 के लिए टोंक में विकास कार्यों को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है। 1-उच्च प्राथमिकता क्षेत्र 70 प्रतिशत बुनियादी ढांचा एवं आवश्यक सेवाएं। 2- अन्य प्राथमिकता क्षेत्र 30 प्रतिशत सहायक विकास परियोजनाएं।

टोंक की 38 कार्यों की उपलब्ध राशि 249.21 लाख रूपये एवं प्रस्तावित कार्यों की राशि 446.88 लाख रूपये, उनियारा की 20 कार्यों की उपलब्ध राशि 72.92 लाख रूपये एवं प्रस्तावित कार्यों की राशि 133.70 लाख रूपये, देवली की 45 कार्यों की उपलब्ध राशि 281.46 लाख रूपये एवं प्रस्तावित कार्यों की राशि 429.66 लाख रूपये, मालपुरा की 79 कार्यों की उपलब्ध राशि 742.15 लाख रूपये एवं प्रस्तावित कार्यों की राशि 1190.25 लाख रूपये, टोड़ारायसिंह की 30 कार्यों की उपलब्ध राशि 307.96 लाख रूपये एवं प्रस्तावित कार्यों की राशि 488.00 लाख रूपये, पीपलू की 58 कार्यों की उपलब्ध राशि 278.03 लाख रूपये एवं प्रस्तावित कार्यों की राशि 542.82 लाख रूपयेए निवाई की 07 कार्यों की उपलब्ध राशि 25.27 लाख रूपये एवं प्रस्तावित कार्यों की राशि 41.50 लाख रूपयेए वार्षिक/पंचवर्षीय कार्य योजना का उपस्थित ट्रस्टी सदस्यों द्वारा सर्वसहमति से अनुमोदन किया गया।
बैठक में विधायक निवाई-पीपलू रामसहाय वर्मा, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता मनोनीत सदस्य, नरेश बंसल, संत कुमार जैन, ओमप्रकाश गुप्ता मनोनीत सदस्य, नोडल अधिकारी सीईओ परशुराम धानका, प्रभारी अधिकारी रणवीर सिंह, अधिशाषी अभियंता जिला परिषद टोंक एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित