TONK // जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का निरीक्षण, 14 फरवरी को होगी अंतिम सूची जारी

TONK – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में जिले में संचालित मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रथम पर्यवेक्षण आयोग द्वारा नियुक्त रोल पर्यवेक्षक एवं संभागीय आयुक्त, अजमेर श्री शक्ति सिंह राठौड ने बुधवार को निरीक्षण किया। रोल पर्यवेक्षक ने जिला कलेक्टर कक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं जिले के निर्वाचन अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने बताया कि जिले के विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसंबर 2025 को किया गया था, जिसमें कुल 10,61,950 मतदाता सम्मिलित किये गये है। जिले में 13,156 ऐसे मतदाता जिनकी गत गहन पुनरीक्षण वर्ष 2002 की मतदाता सूची से स्वयं की मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें नोटिस जारी कर वांछित दस्तावेज प्रस्तुत कर सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है, जिनकी सुनवाई की जाकर नोटिस का निस्तारण 7 फरवरी 2026 तक किया जाना है।

TONK – संभागीय आयुक्त ने ऐसे मतदाताओं से अपील की हैं कि वे आवश्यक दस्तावेज नोटिस जारी करने वाले अधिकारी के समक्ष निर्धारित तिथि तक आवश्यक रूप से जमा करवायें, ताकि अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में उनका नाम सम्मिलित किया जा सके। मतदाता सूची के संबंध में 15 जनवरी 2026 तक दावे-आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती है। जिले के विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों ने जिले में चल रहे एसआईआर कार्य की सराहना एवं संतोष व्यक्त किया है इसके बाद संभागीय आयुक्त ने कलेक्टर कार्यालय, डीएसओ ऑफिस और कोषाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित