TONK //मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी टोंक पर पत्रकार वार्ता आयोजित

TONK – मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी टोंक पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में जिला प्रभारी कांग्रेस संगठन प्रशांत शर्मा ने मनरेगा बचाव संग्राम जन आंदोलन की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि 45 दिनों तक चलने वाले जन आंदोलन में मंडल स्तर से लेकर वार्ड स्तर ब्लॉक स्तर जिला एवं राज्य स्तरीय आंदोलन चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि भाजपा कि केंद्र सरकार द्वारा इसके साथ जो छेड़छाड़ की गई है यह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक इसका विरोध करेगी और गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर भाजपा की नीतियों का पर्दाफाश करेंगे इस अवसर पर डॉक्टर सुमित गर्ग, ने कहा किआज बात सिर्फ मनरेगा के नाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह काम के अधिकार को छीने जाने की बात है।
TONK – सरकार उस अधिकार को छीन रही है, जो हमने दिया था।
इस नए कानून में सरकार का जब मन होगा, तब वह काम देगी.. बाद में यह बोलकर काम देने से मना कर देगी कि अभी डिमांड नहीं है।
यह एक बड़ा मुद्दा है और पिछड़े वर्ग, दलित वर्ग के साथ गरीबों के अधिकारों पर हमला है।
हम लोगों के अधिकार के लिए हर राज्य और जिले में लड़ेंगे। ये सिर्फ महात्मा गांधी जी के नाम की बात नहीं है, बल्कि सवाल अधिकारों का भी है।इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सऊद सईदी,निवर्तमान जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बेरवा ,हंसराज फागण ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष बरकत हसीन पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आकाश बेरवा, इम्तियाज़ खान सहित
संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित