TONK // “निवाई में ब्रह्माकुमारी साधकों का सम्मान, आत्मिक चेतना और राजयोग का उत्सव”

TONK – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शाखा निवाई द्वारा प्रभु मिलन भवन में आत्मिक चेतना, साधना एवं सेवा से ओतप्रोत एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह उन साधकों के सम्मान हेतु आयोजित किया गया, जिन्होंने छह माह की अवधि में आयोजित आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग आधारित परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सरिता बहन, पूजा बहन, कैलाश भाई एवं काजल बहन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल अंकों की उपलब्धि नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति एवं आंतरिक परिवर्तन का प्रतीक बना। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग के जिला संयोजक राजयोगी बी.के. प्रहलाद भाई, स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी एवं ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

TONK – इस अवसर पर राजयोगी बी.के. प्रहलाद भाई ने अपने संबोधन में कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग का अभ्यास व्यक्ति के जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने के साथ-साथ समाज में भी श्रेष्ठ परिवर्तन लाने का माध्यम है। उन्होंने उपस्थित साधकों को राजयोग कमेंट्री के माध्यम से गहन शांति का अनुभव भी कराया और बताया कि राजयोग तपस्या जीवन में संतुलन धैर्य और स्थिरता बनाए रखने में सहायक है।
स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समारोह आत्मिक जागृति,सेवा ओर साधना के मार्ग पर आगे बढ़ने की एक प्रेरणादायक मिशाल है। दीदी ने बताया कि प्रभु मिलन भवन में निरंतर इस प्रकार आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनका उद्देश्य व्यक्ति के भीतर शांति, प्रेम और शक्ति को जागृत करना है, ताकि जीवन में स्थायित्व एवं आनंद की अनुभूति हो सके।
छह माह की साधना, अध्ययन एवं आत्मचिंतन के पश्चात सम्मान प्राप्त करने वाले साधकों के चेहरे पर आत्मिक प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दी।कार्यक्रम के समापन पर सभी साधकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।
टौंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन