TONK // “स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजपा ने युवाओं के लिए स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन”

TONK – भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पटेल सर्किल से स्वदेशी संकल्प दौड़ को रवाना किया।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने छात्र छात्राओं को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना की शपथ दिलाई।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि इस दौड़ का उद्देश्य विद्यार्थियों में युवा चेतना, देशभक्ति तथा आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना है।
TONK – उन्होंने कहा कि यह दौड़ एकता, दृढ़ संकल्प तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सामूहिक भूमिका का प्रतीक बनी।उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं में खेल, फिटनेस एवं युवा-केंद्रित गतिविधियों के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करता है।उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को

TONK – हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष बबलू टैंकर,राजेश शर्मा,जिला मंत्री तरुण टिक्कीवाल,नीलिमा आमेरा,,कमलेश यादव, लोकेश गुप्ता, राजेश मंगल, प्राचार्य लोकेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजपा ने युवाओं के लिए स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन”
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित