बांसवाड़ा // जिले के हर्षित व भुमिक राज्य तीरन्दाजी टीम में

BANSWARA – राजस्थान तीरन्दाजी संघ द्वारा आयोजित सब जुनियर राज्य स्तरीय तीरदांजी प्रतियोगिता शुटिंग रेंज जगतपुरा, जयपुर में 3 व 4 फरवरी 2026 को आयोजित हुई जिसमें कम्पाउड वर्ग में बांसवाडा के हर्षित डामोर ने स्वर्ण पदक तथा रिकर्व इवेंट में भुमिक निनामा चौथे स्थान पर रहते हुए राज्य तीरन्दाजी टीम में स्थान बनाया हैं।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि आगामी आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दोनौ खिलाडी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य के 4 खिलाडियें के दल में दोनों खिलाडियों ने अपना स्थान बनाया हैं। राज्य सरकार की पंच गौरव काार्यक्रम योजना एवं खेलो इण्डिया सेन्टर का लाभ लेते हुए बांसवाडा के खिलाडी अपने प्रदर्शन में आगे कदम बढा रहे है। सब जुनियर राज्य स्तरीय तीरनदाजी प्रतियोगिता में कुल 17 बालक,बालिका खिलाडियों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया था।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन