सवाई माधोपुर // (बृजेश त्रिवेदी) खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल के अथक प्रयासों से आज रामेश्वर धाम, खंडार में आधुनिकरण एवं विकास कार्य हेतु 1268.97 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल जी विगत दो वर्षों से रामेश्वर घाट, खंडार के आधुनिकरण विकास कार्य हेतु प्रयासरत थे। खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से लगभग 45 किमी दूर स्थित रामेश्वर धाम राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में आस्था का प्रमुख केंद्र है। रामेश्वर धाम में महादेव जी का मंदिर हजारों साल पुराना है तथा यह बनास चंबल और सीप नदी के संगम पर स्थित है। इसलिए इसे त्रिवेणी संगम के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक के महीने में रामेश्वर धाम में मेला भरता है। जिसमें हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं व पूजा अर्चना करते हैं

मेले के दौरान कई स्त्री पुरुष त्रिवेणी संगम पर स्नान करते हैं, पूर्व में रामेश्वर घाट पर महिलाओं के स्नान के लिए उचित व्यवस्था नहीं थी व यात्रियों के लिए शौचालय स्नानघर , बैठने के लिए पार्क आदि की व्यवस्था नहीं थी जिसके कारण श्रद्धालुओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था

खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल के अथक प्रयासों से विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है I खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल जी ने बताया कि अब रामेश्वर धाम के विकास में चार चांद लगेगे व कई सुविधाओं का विस्तार होगा
खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल जी ने बताया कि रामेश्वर धाम में घाट रिपेयरिंग, नवीन घाट निर्माण कार्य, मंदिर का जीर्णोद्धार, रंग रोगन, जमीन लेवलिंग कार्य, पेंटिंग, शौचालय, स्नानघर, विद्युतीकरण रोशनी, पार्किंग आदि कई विकास कार्य कराए जाएंगे।
https://www.facebook.com/share/v/1CwUjWydeZ/
https://x.com/tv_chanaky5736/status/2016074294288384139?s=20