फुलेरा // खंडेल की बेटी किरण प्रजापति का जोरदार स्वागत, 12वीं कला वर्ग में 93% अंक लाकर बढ़ाया गांव का मान

फुलेरा- ग्राम पंचायत खंडेल की होनहार बेटी किरण प्रजापति ने 12वीं कक्षा के कला वर्ग में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया। शानदार परिणाम पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और किरण का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर टैगोर विद्यालय परिवार, जोबनेर के संस्था निदेशक भंवर लाल चौधरी ने किरण के घर पहुंचकर उसे एवं उसके माता-पिता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ग्रामवासियों ने भी माला व दुपट्टा पहनाकर बेटी का सम्मान किया।
किरण ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा निरंतर मेहनत को दिया। इस मौके पर कई गणमान्य नागरिक व ग्रामीण मौजूद रहे।
फुलेरा से डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ