The Chanakya TV Rajasthan

ब्यावर // मनरेगा कार्यक्रम में गाजर -घास उखड़वाकर समाप्त कराने की मांग

ब्यावर // शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

ब्यावर (मातृभूमि न्यूज)जिला किसान संघ अजमेर -ब्यावर – केकड़ी के अध्यक्ष गणपत सिंह मुग्धेश तथा ब्यावर अध्यक्ष तेज सिंह रावत ने संयुक्त हस्ताक्षर का ज्ञापन मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल शर्मा को भेज कर ब्यावर जिले की सरकारी -जमीन चारागाह एवं खाली पड़ी जमीन से गाजर -घास उखड़वा कर नष्ट कराने का कार्य मनरेगा -टीम से करवाने की मांग करी है। उल्लेखनीय है कि दुर्गंध युक्त गाजर -घास को किसी वंश का पशु नहीं खाता है ।

ब्यावर
ब्यावर – इस गाजर -घास ने उपयोगी सभी प्रकार की घास का स्थान लेकर पशुओं के लिए घास का अभाव पैदा कर दिया है ।गाजर -घास को उखड़वा कर शीघ्र नष्ट नहीं कराने पर तेजी से फैलने वाली यह घास बड़ी समस्या^ बन जाएगी और उपयोगी घास जिले से विलुप्त हो जाएगी । उपाध्यक्ष डूंगर सिंह सुरड़िया ने बताया कि यदि गाजर -घास को नष्ट नहीं किया तो चारागाह और अन्य चराई – क्षेत्र से भविष्य में पशु भूखे लौटेंगे ।

https://x.com/NayabSainiBJP/status/2055972980078080003?s=20

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version