The Chanakya TV Rajasthan

ब्यावर // ग्राम रथ अभियान का भव्य समापन: योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुँचा विकास का संदेश

ब्यावर // विधायक श्री शंकर सिंह रावत की उपस्थिति में जवाजा में हुआ समापन समारोह

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित “ग्राम रथ अभियान” का शनिवार को जवाजा पंचायत समिति मुख्यालय पर भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक श्री रावत ने कहा कि ग्राम रथ अभियान सरकार की योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे योजनाओं का अधिकतम लाभ लें तथा अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखें। अभियान के दौरान गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया । विधायक श्री रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में गरीब, किसान एवं आमजन के कल्याण हेतु ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों को पक्के मकान, शौचालय एवं किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वक्ताओं ने जल जीवन मिशन, ग्रामीण विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया।

 ब्यावर
ब्यावर – शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत विगत 20 दिनों तक जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रथों ने भ्रमण कर आमजन को 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के साथ कला जत्थों के कलाकारों ने लोक संस्कृति के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जागरूकता को रोचक बनाया। एलईडी वैन के जरिए योजनाओं का प्रदर्शन किया गया तथा सुझाव पेटियां भी रखी गईं, जिनमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव दर्ज कराए। अभियान 28 अप्रैल से 17 मई तक संचालित किया गया। इससे पूर्व 27 अप्रैल को जयपुर स्थित HCM RIPA से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत ग्राम रथों को रवाना किया गया था। इसके पश्चात जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ग्राम रथों का संचालन किया गया। अभियान के दौरान ‘GRAM’ से जुड़े 13 विभागों—कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग—द्वारा योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री उपलब्ध करवाई गई। ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंची “ग्राम विकास रथ यात्रा” ने आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में विकास अधिकारी बलराम मीणा, नीलकंठ मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, तहसीलदार पन्ना सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा चेतन गोयर, पूर्व जिला मंत्री बृजकिशोर शर्मा, सरपंच सुमन सोनी, सीएमओ कार्यालय से पलक, मंडल उपाध्यक्ष सूबेदार सोहन सिंह, अमरचंद सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://x.com/NayabSainiBJP/status/2055972980078080003?s=20

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version