बांसवाड़ा // लड़कियां छेड़ रहे थे मनचले, पीछे खड़ी महिला पुलिस ने पकड़ लिया
बांसवाड़ा शहर में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे मनचलों की शुक्रवार को धरपकड़ की गई। जिन लड़कियों पर वे फब्तियां कस रहे थे, उन पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों की नजर थी। टीम ने घेराबंदी कर 5 मनचलों को पकड़ा है।

एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत – एएसपी नरपतसिंह, डिप्टी एसपी गोविंद सिंह राजपुरोहित और महिला अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ के निर्देशन में जिलेभर में डिकॉय ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला कांस्टेबलों ने शुक्रवार को सादा कपड़ों में शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूल-कॉलेज, पार्क और अस्पतालों के आसपास निगरानी शुरू कराई। शुक्रवार को शहर के नूतन स्कूल के बाहर एक युवक काफी देर तक खड़े होकर छात्राओं पर गलत इशारे और फब्तियां कस रहा था। तभी सादा कपड़ों में निगरानी कर रही महिला कांस्टेबल कल्पना और अनिता ने उसे पकड़ लियाआरोपी को कोतवाली लाया गया, जहां परिजनों को बुलाकर पाबंद किया गया। दूसरी कार्रवाई शहर के उपाध्याय पार्क में की गई। यहां पर दो युवकों को महिला कांस्टेबल गंगा, सविता, संगीता, उमा, कल्पना और अनिता की टीम ने पकड़ा। ये दोनों पार्क में आने वाली महिलाओं व लड़कियों को गलत इशारे करते हुए परेशान कर रहे थे।वहीं कलिंजरा क्षेत्र में सर्वोदय कॉलेज के पास बाइक सवार दो युवक छात्रा से छेड़छाड़ करते पकड़े गए। महिला कांस्टेबल रक्षा और नैना ने कलिंजरा थाना जाब्ते की मदद से दोनों को बाइक सहित हिरासत में लिया। इसके अलावा शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक चलाकर महिलाओं और लड़कियों को परेशान करने वाले एक युवक को भी पीछा कर पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद कालिका टीम ने कॉलेज पहुंचकर छात्राओं कोआत्मरक्षा के गुर सिखाए और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी
https://x.com/hemantkumarnews/status/2055487131502760251?s=20
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ