The Chanakya TV Rajasthan

बारां // कवाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा, 7 वाहन जब्त

बारां // अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, क्षेत्र में मचा हड़कंप

बारां। जिले में सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कवाई पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। विशेष ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 एवं 207 के तहत कुल 7 वाहनों को जब्त किया, जबकि सार्वजनिक शांति भंग करने वाले 4 लोगों के खिलाफ धारा 355 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर बेहतर सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी अटरू के सुपरविजन में थाना कवाई पुलिस ने यह कार्रवाई की।  थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान मुस्तैदी दिखाते हुए शराब के नशे में वाहन चलाकर आमजन की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

बारां
बारां से राजेश कुमार मंगला की रिपोर्ट

पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात नियमों की पालना को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने बबलू पुत्र मांगीलाल ऐरवाल निवासी कैशोली थाना कवाई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 क्वार्टर अवैध देशी शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल सिंह के साथ हैड कांस्टेबल विजय कुमार, रामनिवास तथा कांस्टेबल नरेश, राजेन्द्र, महेन्द्र, बृजेश और दशरथ की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है। कवाई पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

https://x.com/NayabSainiBJP/status/2055972980078080003?s=20

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version