ब्यावर // ऋषि लांबा बोले—”यह सिर्फ कार्यकारिणी नहीं, संघर्ष का नया संकल्प है”
।राजनीति जब सिर्फ पदों का बंटवारा न रहकर कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का जरिया बन जाए, तो संगठन में एक नई जान फूंक दी जाती है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की स्वीकृति के बाद ब्यावर जिला कांग्रेस संगठन में हुआ ऐतिहासिक विस्तार कुछ ऐसा ही अहसास करा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन की रगों में दौड़ाने के उद्देश्य से अपनी नई ‘जंबो टीम’ का एलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद से ही लंबे समय से जमीनी संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और अपनों को जिम्मेदारी मिलने का सुकून साफ देखा जा सकता है। संतुलन और समर्पण की नई मिसाल- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तुनवाल द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस नई टीम को बहुत ही संजीदगी और बारीकी से तराशा गया है। इसमें सामाजिक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और वरिष्ठ नेताओं के तजुर्बे के साथ-साथ युवाओं की ऊर्जा का विशेष ध्यान रखा गया है पार्टी के प्रति निष्ठा और सांगठनिक कौशल को तरजीह देते हुए राजेश देवड़ा को संगठन महासचिव तथा बाबूलाल सैनी को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत को समझते हुए सोशल मीडिया की कमान अली काठात और जितेंद्र कच्छावा को दी गई है, जबकि जनता के बीच पार्टी की आवाज को मजबूती से रखने के लिए सोहनलाल मेवाड़ा और रामस्वरूप सेवलिया को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। ”मानकता की कसौटी पर खरी है यह टीम” — ऋषि लांबा- इस नई शुरुआत पर अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कॉर्डिनेटर एवं ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल के जिला प्रवक्ता ऋषि लांबा ने कहा: ”यह कार्यकारिणी केवल कागजों पर खिंची गई लकीर नहीं है, बल्कि यह मानकता की कसौटी पर सौ फीसदी खरी उतरने वाली टीम है। अनुभव और सांगठनिक समझ के धरातल पर तैयार की गई यह जंबो कार्यकारिणी ब्यावर कांग्रेस को एक नई वैचारिक ऊर्जा देगी।”लांबा ने जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी को एक युवा, संवेदनशील और ऊर्जावान नेतृत्वकर्ता बताते हुए कहा कि इस फैसले से हर उस कार्यकर्ता के भीतर नई उम्मीद और उत्साह का संचार हुआ है जो धूप-छांव की परवाह किए बिना तिरंगे झंडे को थामे खड़ा रहता है।

https://x.com/hemantkumarnews/status/2055497613634617499?s=20
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ