The Chanakya TV Rajasthan

ब्यावर // RAS चयनित अभ्यर्थियों एवं 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का होगा अभिनंदन

ब्यावर // गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा करेगी प्रतिभाओं का सम्मान

ब्यावर 17 मई।राजस्थान प्रान्तीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा समाज की युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026 में चयनित राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों तथा विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सभा के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा एवं प्रधानमंत्री राजाराम शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि राजस्थान शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2026 में चयनित सर्व ब्राह्मण समाज के RAS अभ्यर्थियों का भी अभिनंदन किया जाएगा।

ब्यावर
ब्यावर से शंभू दयाल व्यास की रिपोर्ट

मीडिया प्रभारी शम्भू दयाल व्यास ने बताया कि सम्मान हेतु अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। चयनित प्रतिभागियों को अपनी अंकतालिका अथवा चयन पत्र की प्रति एवं संपर्क विवरण व्हाट्सएप के माध्यम से सभा के मंत्री मुकेश गौतम को उनके वाट्सएप नंबर 8209290327 पर 30 मई 2026 तक भेजने होंगे। इसके पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभा पदाधिकारियों ने बताया कि सभी परिणाम घोषित होने के बाद कार्यक्रम की तिथि एवं स्थान की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज की उभरती प्रतिभाएं भविष्य में परिवार एवं समाज का गौरव बढ़ाएंगी।

https://x.com/tv_chanaky5736/status/2055888585883361556?s=20

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version