ब्यावर // शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
आर्य समाज द्वारा संचालित निःशुल्क जल सेवा मंदिर, श्रद्धानंद बाजार में रविवार को विश्व दूरसंचार दिवस एवं विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर विशेष यज्ञ, भजन, उपदेश एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान “वेद ही ईश्वरीय ज्ञान है” का संदेश देते हुए भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल जल एवं ठंडा कैरी का पानी (आम पन्ना) पिलाकर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। आर्य समाज के साप्ताहिक सत्संग के पश्चात आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। श्रद्धानंद बाजार से गुजरने वाले राहगीरों ने गर्मी में मिली इस राहत के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

https://x.com/NayabSainiBJP/status/2055972980078080003?s=20
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ