Tuesday, November 24, 2026
Crime

जयपुर में परिचित ने विवाहिता से किया रेप

जयपुर में विवाहिता से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस कार्रवाई

जयपुर में विवाहिता से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस कार्रवाई

अश्लील वीडियो से 2 साल तक करता रहा ब्लैकमेल; आरोपी गिरफ्तार

जयपुर: राजधानी जयपुर में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है, पीड़िता का आरोप है कि उसके परिचित ने पहले दोस्ती की और फिर वीडियो कॉलिंग के दौरान धोखे से उसके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए, इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब दो साल तक उसका यौन शोषण करता रहा

मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाने और बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया

दोस्ती के बाद वीडियो कॉलिंग का बनाने लगा दबाव

पुलिस थानाधिकारी के अनुसार, जयपुर निवासी विवाहिता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, पीड़िता आरोपी को पहले से जानती थी, करीब दो साल पहले बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई

आरोप है कि इसके बाद आरोपी विवाहिता पर वीडियो कॉल करने का दबाव बनाने लगा, इसी दौरान उसने धोखे से पीड़िता के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए, बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता था और इसी दबाव में उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, करीब दो साल तक आरोपी की इस हरकत से परेशान होकर आखिरकार विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की

पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया, इसके बाद मेडिकल परीक्षण और बयान की प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया

यह भी देखें- ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री

Leave a Reply