टोंक। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत टोंक जिले की 8 पंचायत समितियों में प्रधान पदों का निर्वाचन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। निवाई पंचायत समिति के प्रधान पद के निर्वाचन में डाले गए विधिमान्य मतों की कुल संख्या 27 थी। जिसमें कांग्रेस के फूलचंद को 20 मत एवं बीजेपी के देवराज गुर्जर को 7 मत प्राप्त हुए। इस तरह पंचायत समिति निवाई के प्रधान पद पर फूलचंद निर्वाचित हुए है। देवली पंचायत समिति के प्रधान पद के निर्वाचन में डाले गए विधिमान्य मतों की कुल संख्या 24 थी। जिसमें कांग्रेस के महादेव सिंह मीणा को 18 मत एवं बीजेपी के धर्मराज मीना को 6 मत प्राप्त हुए। इस तरह पंचायत समिति देवली के प्रधान पद पर महादेव सिंह मीणा निर्वाचित हुए है। टोडारायसिंह पंचायत समिति के प्रधान पद के निर्वाचन में डाले गए विधिमान्य मतों की कुल संख्या 19 थी। जिसमें कांग्रेस के रेनू चौधरी को 13 मत एवं बीजेपी के गोपाल सिंह को 6 मत प्राप्त हुए। इस तरह पंचायत समिति टोडारायसिंह के प्रधान पद पर रेनू चौधरी निर्वाचित हुई है। उनियारा पंचायत समिति के प्रधान पद के निर्वाचन में डाले गए विधिमान्य मतों की कुल संख्या 20 थी। जिसमें कांग्रेस के एकता को 14 मत एवं बीजेपी के नन्द किशोर को 6 मत प्राप्त हुए। इस तरह पंचायत समिति उनियारा के प्रधान पद पर एकता निर्वाचित हुई है। पीपलू पंचायत समिति के प्रधान पद के निर्वाचन में डाले गए विधिमान्य मतों की कुल संख्या 17 थी। जिसमें कांग्रेस के कौशल्या को 8 मत एवं बीजेपी के रतनी को 9 मत प्राप्त हुए। इस तरह पंचायत समिति पीपलू के प्रधान पद पर रतनी निर्वाचित हुई है। टोंक पंचायत समिति के प्रधान पद के निर्वाचन में डाले गए विधिमान्य मतों की कुल संख्या 16 थी। जिसमें कांग्रेस के सुनिता को 14 मत एवं बीजेपी के प्रहलादी को 2 मत प्राप्त हुए। इस तरह पंचायत समिति टोंक के प्रधान पद पर सुनिता निर्वाचित हुई है।
पचेवर पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस की मनोहर र्निविरोध निर्वाचित हुई। पंचायत समिति मालपुरा में प्रधान चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ललिता देवी व भाजपा प्रत्याशी कानी देवी को समान मत प्राप्त हुए थे। एक मत ख़ारिज हो गया। बाद में लॉटरी से कांग्रेस की ललिता देवी निर्वाचित हुई। टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply