KUSHALGARH // सम्बलन एप पर चर्चा,शाला सम्बलन और नवभारत साक्षरता कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा

KUSHALGARH – कुशलगढ़ में ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया । बैठक में परीक्षा परिणाम उन्नयन, ज्ञान संकल्प पोर्टल, खेल मैदान अपडेशन ,यू डाइस पोर्टल पर अपडेशन ,एफटीबी शत प्रतिशत विद्यार्थी वितरण ,लाडो प्रोत्साहन योजना, SNA ग्रांट ,एमडीएम योजना, सम्बलन एप पर चर्चा,शाला सम्बलन और नवभारत साक्षरता कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अब्दुल शाहिद शेख ने बताया की ऑनलाइन जितने भी डाटा एंट्रीज है वह सभी अपडेशन करके और कुशलगढ़ ब्लॉक को नंबर वन पर लाने का प्रयास करेंगे। सभी PEEO को निर्देशित किया गया कि वह अपने अधीनस्थ समस्त विद्यालयों का डाटा एंट्री समय पर करवाए।

बैठक के पश्चात ब्लॉक के सेवानिवृत होने वाले ,स्थानांतरित होने वाले प्रधानाचार्य ,नव पदोन्नत होने वाले प्रधानाचार्य ,एवं नव पद स्थापित प्रधानाचार्यो का सम्मान समारोह रखा गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीईओ अब्दुल शाहिद शेख ,मुख्य अतिथि खुशपाल सिंह राठौड़ और विशिष्ट अतिथि बसंत लाल खांट, लक्ष्मी नारायण पाटीदार, विनोद भगोर, प्रताप सिंह अमलियार,दिग्पाल सिंह राठौड़ व नीलम कुमार कटारा रहे। स्वागत उद्बोधन देते हुए श्री भीम जी सरावत प्रधानाचार्य कुशलगढ़ ने कहा कि सम्मानित होने वाले समस्त प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है तथा अपने कर्तव्यों का सजकता से निर्वहन किया है
सेवानिवृत होने वाले खुशपाल सिंह राठौड़ एवं दिगपाल सिंह राठौड़ स्थानांतरित होने वाले प्रधानाचार्य बसंत लाल खांट एवं लक्ष्मी नारायण जी पाटीदार ,नव पदोन्नत प्रधानाचार्य विनोद कुमार भाभोर ,प्रताप सिंह अमलियार ,सुरेंद्र कुमार जाटव ,नव पद स्थापित प्रधानाचार्य नीलम कुमार कटारा ,फजलु रहमान ,सुमन कुमार डामोर, और प्रियंका पारगी का ब्लॉक कुशलगढ़ केCBEO अब्दूल शाहिद शेख द्वारा शॉल ,माला,श्रीफल एवं साफा बांधकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विनोद रावत ,सब्बू रावत, मुकेश जी , बहादुर जी सहित बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य व कार्यवाहक प्रधानाचार्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कन्हैयालाल डोडियार ने किया और आभार रमिला डिंडोर ने माना।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
कुशलगढ़ से लीना ठाकुर
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित