Tonk // जिला कारागृह टोंक में न्यायाधीश ने किया साप्ताहिक निरीक्षण, 575 बंदियों की व्यवस्थाएं जांचीं

Tonk – अशोक शर्मा।अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने सोमवार को जिला कारागृह टोंक का साप्ताहिक निरीक्षण करके सम्पूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया। न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक जयवर्धन सिंह से जेल की व्यवस्थाओं की जानकारीयां ली। जिला कारागृह में कुल 575 पुरुष बंदी उपस्थित मिले। न्यायाधीश द्वारा कारागार में स्थित विधिक सेवा क्लिनिक का अवलोकन किया गया। जेल परिसर साफ-सुथरा पाया गया। जिला कारागृह में निरीक्षण के दौरान जेल में भोजनशाला में भोजन की गुणवता की भी जांच की गई।

Tonk – निरीक्षण के दौरान बंदियों को कारागृह में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं व बंदियों से उनके मुकदमों की स्थिति, कोर्ट पेशी एवं अधिवक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं अधिवक्ता न कर पाने की स्थिति में निःशुल्क विधिक सहायता के तहत प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध करवाने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। दौराने निरीक्षण कारापाल आशाराम, एसिसटेंट लीगल एड डिफेंस कॉउंसिल अधिवक्ता बुद्धराम चौधरी, पीएलवी चन्द्रकला शर्मा उपस्थित रहें।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न