TONK // भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में 27 अक्टूबर 2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण

टोंक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में 27 अक्टूबर 2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम घोषित किया गया था। जिसके अन्तर्गत 04 नवम्बर 2025 से 11 दिसम्बर 2025 तक गणना चरण के दौरान सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण का कार्य सम्पन्न किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) कल्पना अग्रवाल ने बताया कि गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व टोंक जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11 लाख 50 हजार 945 थी, जिनको गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे। जिले में गणना चरण के दौरान कुल 10 लाख 61 हजार 950 मतदाताओं द्वारा अपने गणना प्रपत्र भरकर जमा करवा दिए गए हैं, जिनका नाम 16 दिसम्बर 2025 को जारी प्रारूप मतदाता सूची में सम्मिलित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गणना चरण के दौरान 03 दिसंबर से 11 दिसंबर तक जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलओ द्वारा राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेण्ट के साथ बैठक आयोजित की।

जिसमें बूथ क्षेत्र में अप्राप्त गणना प्रपत्रों की सूची कारण सहित बीएलओ द्वारा बूथ लेवल एजेण्ट को उपलब्ध कराई गई थी। जिससे वे इस सूची का अवलोकन कर गणना प्रपत्रों की अप्राप्ति का कारण जान सकें तथा इस संबंध में यदि आवष्यक हो तो सुधारात्मक कार्यवाही कर सकें। इन बैठकों का बैठक कार्यवाही विवरण तथा अप्राप्त गणना प्रपत्रों की सूची मय कारण जिले की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्जवदाण्तंरंेजींदण्हवअण्पदध्ेउध्कमचंतजउमदज.वतकमतध्13409ध्194ध्1ध्2264 पर भी उपलब्ध कराई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गणना चरण के दौरान कुल 88 हजार 995 मतदाताओं के गणना प्रपत्र अप्राप्त रहे, जिनकी सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की वेबसाईट ूूूण्मसमबजपवदण्तंरंेजींदण्हवअण्पद एवं जिले की वेबसाइट पर ।बबमेेपइसम वितउंज में उपलब्ध है। इन अप्राप्त गणना प्रपत्रों में मृत 19 हजार 10, स्थायी रूप से स्थानान्तरित 57 हजार 266, अनुपस्थित 6 हजार 8, मतदाता सूची में एकाधिक स्थान पर पंजीकृत 6 हजार 610 तथा अन्य 101 हैं। यह सूची मतदान केन्द्र, ग्राम पंचायत मुख्यालय, नगरीय निकाय कार्यालय में भी चस्पा की गई, ताकि यह आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उल्लेखनीय है कि 1 हजार 330 मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फॉर्म 6 ऑनलाइन तथा 2 हजार 74 फॉर्म-6 ऑफलाइन बीएलओ के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। जिनका नाम विहित प्रक्रिया के पश्चात मतदाता सूची में जोड़ दिया जाएगा। फॉर्म-6 प्राप्त किए जाने का कार्य इस अवधि में भी सतत रूप से जारी रहेगा। आमजन अपना फॉर्म-6 ऑनलाइन वोटर हैल्पलाइन एप अथवा वोटर सर्विस पोर्टल से भी भर सकते हैं अथवा बीएलओ को भी फॉर्म-6 मय घोषणा पत्र भरकर दे सकते हैं। जो व्यक्ति 1 अपै्रल 2026, 1 जुलाई 2026 अथवा 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहें हों, वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 एवं निर्धारित घोषणा पत्र भरकर अग्रिम आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिले में 13 हजार 156 मतदाताओं की मैपिंग विगत विशेष गहन पुनरीक्षण (वर्ष 2002) की निर्वाचक नामावली में स्वयं अथवा उनके रिश्तेदार से स्थापित नहीं की जा सकी है। जिन मतदाताओं की लिंकिग/मैपिंग वर्ष 2002 की मतदाता सूची से प्रमाणित नहीं हो सकी है, उन्हें नोटिस जारी किये जायेंगे। उन मतदाताओं को संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अथवा संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी के समक्ष निर्धारित तिथि से पूर्व आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, अन्यथा उनके नाम अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं किये जा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 16 दिसम्बर 2025 प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची अंतरिम सूची हैं। यह आवश्यक नहीं है कि प्रारूप मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के नाम शामिल किये गये हैं, उनके नाम अंतिम मतदाता सूची में भी शामिल रहेंगे। दावे-आपत्ति अवधि में प्राप्त दावो-आपत्तियों के निस्तारण के आधार पर ही अंतिम मतदाता सूची तैयार की जायेगी।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण