BARAN // 40 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

BARAN – कवाई (बारां) जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘नशा-विनाश’ के तहत कवाई थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सालपुरा स्टेशन के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। थानाधिकारी राजपाल सिंह तंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सालपुरा स्टेशन के मेन गेट के पास एक दुकान के बाहर बैठे दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।
तलाशी लेने पर आरोपी मंगल बागरिया (20) और शंकर बागरिया (20), दोनों निवासी फागी (जयपुर ग्रामीण), के पास से 100-100 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने स्मैक के साथ आरोपियों के दो मोबाइल भी जब्त किए हैं।
BARAN – प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें यह खेप जयपुर निवासी बनवारी सांसी के कहने पर छीपाबड़ौद में एक अज्ञात व्यक्ति से मिली थी। वे इसे वापस जयपुर ले जाकर बनवारी को सौंपने वाले थे। पुलिस ने कवाई थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच अटरू थानाधिकारी अशोक कुमार को सौंपी है। पुलिस टीम के लिए प्रशंसा संदेश “कवाई थानाधिकारी राजपाल सिंह तंवर और उनकी पूरी टीम (कांस्टेबल कपिल कुमार, दशरथ सिंह एवं विशेष भूमिका निभाने वाले रामेश्वर ) को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई!
जिस मुस्तैदी और सतर्कता के साथ आपने सालपुरा स्टेशन पर इन तस्करों को दबोचा है, वह राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’ को चरितार्थ करता है। नशे के सौदागरों के खिलाफ आपकी यह चोट समाज को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आपकी टीम का यह जज्बा और कर्तव्यपरायणता पूरे जिले के लिए प्रेरणा है।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट
TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण