JAIPUR // जिला कलेक्ट्रेट में पॉश पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय सेमिनार, 80 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

JAIPUR – महिलाओं के कार्यस्थलों पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम और निवारण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पॉश पखवाड़ा के अंतर्गत जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। यह सेमिनार जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें 80 से अधिक प्रतिभागियों ने शिरकत की।
सेमिनार की अध्यक्षता महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश डोगीवाल ने की। उन्होंने पॉश अधिनियम के उद्देश्यों, कानूनी प्रावधानों तथा शिकायत निवारण की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, भयमुक्त व सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना इस अधिनियम का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य है।
JAIPUR – उन्होंने बताया कि 10 या उससे अधिक कर्मियों वाले सभी संस्थानों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य है तथा गठित समिति का विवरण सी-पोर्टल पर अपलोड करना भी आवश्यक है। वहीं नियोक्ता के विरुद्ध शिकायत या समिति न होने की स्थिति में लोकल शिकायत समिति के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
सेमिनार में महिला अधिकारिता विभाग की महिला सुपरवाइजर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की काउंसलर तथा जिले के स्कूल, कॉलेज, होटल, हॉस्पिटल एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सेमिनार में व्यवहारिक चुनौतियों, कानूनी अधिकारों और शिकायत निवारण प्रक्रिया पर विशेष चर्चा की गई।
JAIPUR – कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने कार्यस्थलों पर पॉश अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें तथा महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक माहौल तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
जयपुर से डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन
TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन