BARI // भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई

BARI – बाड़ी शहर मंडल पर मंडल अध्यक्ष बंदना शिवहरे के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी 101 वी जयंती मनाई गई। जिसमे जिले से पधारे जिला महामंत्री एवं मुख्य वक्ता अनिल गोयल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर अनिल गोयल ने अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और कहा कि अटल जी एक महान नेता, कवि, राजनेता थे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वंदना शिवहरे ने कहा कि अटल जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए राष्ट्रहित में अनेक निर्णय जैसे- पोकरण मे परमाणु परीक्षण, ग्राम सड़क योजना आदि लिए।
कार्यक्रम के अंत मे धनंजय शर्मा ने सभी को धन्यबाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर धनंजय शर्मा, नरेश यादव, रामकुमार कुशवाह,डॉ.जितेंद्र शर्मा,श्रीनिवास मित्तल, सतीश प्रजापति,अनिता सिंघल, हिमांशु गर्ग, प्रदीप भारद्वाज, नितिन शर्मा, पुन्नी परमार, , गोविंद मित्तल, नाजिया खान, मनोज कोली, बनवारी प्रजापति सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता मौजुद रहे
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन