Weather Update – राजस्थान में नए साल की शुरुआत होते ही मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है, जिससे ठंड का प्रचण्ड प्रकोप नजर आ रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्दियों की वजह से किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई। नजीता ये रहा कि गुरुवार सुबह से राज्य के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली है। तड़के सुबह टोंक, भीलवाड़ा, सीकर और झालावाड़ में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। राज्य के कई जिलों के लिए बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 18 जिलों के लिए शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में हल्की बारिश और ठंड
बता दे कि राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर के क्षेत्रो में हल्की बारिश हुई है, जिससे ठंड ओर अधिक बढ़ गई है । वहीं बीकानेर में 26 मिलीमीटर क्षेत्र में ही अधिकतम बारिश दर्ज की गई, बाकी पूरे राज्य के तापमान में भी गिरावट आई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान जैसलमेर में 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खराब विजिबिलिटी के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द कि जा रही है, जिसकी वजह से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी समस्या आ रही है। वहीं आगामी दिनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी सुरक्षा बरतने की सलाह दी गई है।
राजस्थान के मुख्य शहरों का तापमान
राजस्थान में मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में 11.4 डिग्री, बाड़मेर 14.6 डिग्री, जैसलमेर 14.3 डिग्री,अजमेर 10.6 डिग्री, भीलवाड़ा 9.6 डिग्री, अलवर 6.5 डिग्री, सीकर 4.0 डिग्री, कोटा 9.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ 10.4 डिग्री और जोधपुर में 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इनके अलावा कई और शहरों में ठंड का प्रचंण्ड रूप देखने को मिल रहा है और समय के साथ तापमान में ओर अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है।