BARAN // आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत विकास कार्यों का निरीक्षण, जिला कलक्टर भी रहे साथ

BARAN – भारत सरकार नीति आयोग के अतिरिक्त सचिव राजीव सिंह ठाकुर शनिवार को भी अपने प्रवास पर जिले के विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति तथा आमजन को मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभ के संबंध में जानकारी ली।अतिरिक्त सचिव ठाकुर ने सबसे पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डोला छापर पहुंचकर विद्यालय परिसर में स्थापित आर.ओ. सिस्टम एवं सोलर पैनल का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल शुद्धिकरण व्यवस्था एवं सौर ऊर्जा के उपयोग के संबंध में विद्यालय प्रशासन से जानकारी प्राप्त की तथा बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।

BARAN – इसके बाद वे बहादुरगंज पहुंचे, जहां पॉलीहाउस, सोलर सिस्टम, फार्म पोंड एवं ड्रिप सिंचाई व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कृषि में आधुनिक तकनीक अपनाने से किसानों की आय में वृद्धि संभव है तथा पानी व ऊर्जा की बचत भी होती है। उन्होंने इन योजनाओं के व्यापक प्रसार पर जोर दिया।
चरड़ाना गांव में अतिरिक्त सचिव ने महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन एवं डांग विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रमिकों से चर्चा कर कार्यों की प्रगति व समयबद्धता की जानकारी ली तथा स्वच्छता एवं रोजगार सृजन की दिशाओं में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।
BARAN – इसके पश्चात ग्राम छेलाबेल स्थित स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं तथा आमजन को मिलने वाली सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ व प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, एसडीएम विश्वजीत सिंह, सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गेंदालाल रैगर, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतीश लहरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित