JODHPUR // वैद्य सैन समाज बगीची में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद शिविर

JODHPUR – शहर की वैद्य सैन समाज बगीची में वैद्य सैन समाज एवं सावित्री देवी माथुर आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 300 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग शामिल रहे।
शिविर का संयोजन गौतम राठौड़ द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. विपुल मथुरा ने किया। इस अवसर पर डॉ. मथुरा ने कहा कि “आंखें मानव जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं। आर्थिक अभाव के कारण किसी भी व्यक्ति को इलाज से वंचित नहीं रहना चाहिए। ऐसे निःशुल्क नेत्र शिविर जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होते हैं।”

JODHPUR – शिविर में अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों की गहन जांच की। जांच उपरांत मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। साथ ही आयुष्मान भारत कार्ड एवं अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत पात्र मरीजों को बिना किसी शुल्क के इलाज की सुविधा प्रदान की गई।
आयोजक गगन वैध ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य शहर व आसपास के क्षेत्रों में नेत्र रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर और सुलभ उपचार उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की।
इस अवसर पर वैद्य सैन समाज अध्यक्ष बालकिशन वैध सहित कार्यकारिणी सदस्य बृजकिशोर पारिक
श्याम, निर्मल, अनिल, अशोक दय्या, अभिषेक, विष्णु प्रकाश, राधेश्याम, शिव, अमन, मुकेश, विजय, मनीष, गौराग, अभिषेक, नरेंद्र, मनीष, यशपाल, करण, हितेश सहित समाज के अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन