TONK // पयाम-ए-इंसानियत ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे गरम कपड़े मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म-मौलाना वसीम नदवी

TONK – वर्तमान में चल रहे सर्दी के मौसम को देखते हुए ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत टोंक यूनिट द्वारा मानवता की सेवा के संकल्प के साथ एक विशेष राहत कार्यक्रम का आयोजन शहर के मोतीबाग क्षेत्र में किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मोतीबाग क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद 50 बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु गरम कपड़ों का वितरण किया गया। ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत टोंक यूनिट के जिला संयोजक मौलाना वसीम नदवी ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य इंसानियत एवं भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सर्दी के इस मौसम में गरीब एवं साधनहीन परिवारों के बच्चों के लिए जीवन निर्वाह कठिन हो जाता है,
TONK – इसी को दृष्टिगत रखते हुए यूनिट ने इन मासूमों तक मदद पहुँचाने का निर्णय लिया। मौलाना वसीम नदवी ने कहा कि इंसानियत का संदेश हमें सिखाता है कि हम दूसरों के दर्द को अपना समझें। ठंड के मौसम में किसी जरूरतमंद को गर्म कपड़े मुहैया कराना केवल एक मदद नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य है। पयाम-ए-इंसानियत हमेशा से ही बिना किसी भेदभाव के पीडि़त मानवता की सेवा के लिए तत्पर रही है। कार्यक्रम में मौलाना वसीम नदवी ने समाज के संपन्न वर्ग से भी अपील की कि वे आगे आएं व अपने आसपास के जरूरतमंदों की मदद कर इंसानियत का परिचय दें। इस वितरण कार्यक्रम में यूनिट के सक्रिय सदस्य नफीस, शाकिर, सेवानिवृत नर्सिंग अधिकारी अब्दुल रशीद आदि मौजूद थे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन