TONK // केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र

TONK – केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, देवली, जिला टोंक (राजस्थान) में प्रधान आरक्षक (HC/GD) के 7वें बैच की दीक्षांत परेड (Passing Out Parade) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 324 प्रधान आरक्षक, जिनमें 171 महिला प्रधान आरक्षक शामिल थीं, ने सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनसुख मांडविया, माननीय केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) थे। मुख्य अतिथि का स्वागत श्री प्रवीर रंजन, भारतीय पुलिस सेवा, महानिदेशक, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा किया गया। श्री नरेंद्र देव आनंद, प्राचार्य, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, देवली ने प्रशिक्षणार्थियों को शपथ दिलाई।

TONK – इस अवसर पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें विजय प्रकाश, भारतीय पुलिस सेवा, अपर महानिदेशक, श्रीमती वी. खामो, महानिरीक्षक (प्रशिक्षण खंड), विनय काजला, उप महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), श्री अजय दहिया, उप महानिरीक्षक (आसूचना), सुधीर कुमार वरिष्ठ समादेष्टा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। इसके अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, टोंक कल्पना अग्रवाल, राजेश कुमार, IPS पुलिस अधीक्षक टोंक, उप-खंड मजिस्ट्रेट श्रीमती रूबी अंसार सहित अन्य नागरिक प्रशासन के अधिकारी और पास होने वाले प्रशिक्षनार्थियों के परिवार के सदस्य भी समारोह में उपस्थित रहे। यह बैच केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से चयनित किया गया था।
TONK – जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आने वाले 30 विभिन्न खेलों के कुल 324 प्रशिक्षणार्थी शामिल थे। प्रशिक्षणार्थियों ने इनडोर एवं आउटडोर दोनों प्रकार के प्रशिक्षण मॉड्यूल्स सहित एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण किया। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन, विमानन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, वीआईपी सुरक्षा, नेतृत्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल्स जैसे विषय शामिल थे। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षुओं को शहरी अभियानों, जंगल युद्ध तथा आधुनिक हथियारों के साथ शस्त्र संचालन का गहन सामरिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए

प्रधान आरक्षक रिया भाटी – ऑल-राउंड सर्वश्रेष्ठ
• प्रधान आरक्षक मुस्कान – इनडोर प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ• प्रधान आरक्षक आकाश एस – फायरिंग में सर्वश्रेष्ठ
• प्रधान आरक्षक चिम्पी गोगोई – आउटडोर प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ
यह दीक्षांत परेड न केवल व्यक्तिगत प्रशिक्षुओं की उपलब्धियों का उत्सव थी, बल्कि इसने राष्ट्र की महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं की सुरक्षा हेतु सक्षम, प्रतिबद्ध एवं सुव्यवस्थित अधिकारियों के निर्माण में क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र देवली टोंक राजस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका को भी पुनः रेखांकित किया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन