TONK // डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

TONK – जिला स्पेशल टीम द्वारा नशे पर लगातार कार्रवाई करते हुए देर रात्रि को नासिरदा थाना क्षेत्र के रामथला चौराहे पर छापेमार कार्रवाई की है। जिला स्पेशल टीम के ओम प्रकाश ने बताया कि देर रात्रि को नासिरदा थाना क्षेत्र के रामथला चौराहे पर छापेमार कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार से 45 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त पकड़ा गया है, इसके साथ ही कार से दो आरोपी रामावतार पुत्र प्रहलाद जाट निवासी नयागांव जाटान पुलिस थाना लांबाहरि सिंह एवं लक्ष्मी नारायण पुत्र पन्नालाल जाट निवासी नयागांव जाटान पुलिस थाना लांबा हरि सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।
TONK – 45 किलो डोडा पोस्त की बाजार में कीमत सात लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस थाना नासिरदा पर दो आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है । आरोपी चित्तौड़ से लांबा हरिसिंह डोडा पोस्त की सप्लाई लेकर आ रहे थे, जिनको जिला स्पेशल टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर देवली से केकड़ी मार्ग पर अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ दबोचा गया।
TONK – दोनों आरोपी अपनी कर से इस अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई को अंजाम देने के लिए अपनी कार में अलग-अलग नंबरों की फर्जी नंबर प्लेट भी इस्तेमाल करते थे कार से फर्जी नंबर प्लेट भी जप्त की गई है । दोनों आरोपी काफी लंबे समय से लांबा हरि सिंह, टोड़ारायसिंह, मालपुरा, पचेवर तथा डिग्गी इलाके में डोडा पोस्त की अवैध रूप से सप्लाई दे रहे थे, जिला स्पेशल टीम की इस कार्रवाई से नाकाम किया गया
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन