टोंक// नला गांव(पंचायत-खडण्वा) के किसानों द्वारा सवाई माधोपुर से जयपुर दोहरीकरण रेलवे के काम आरम्भ होने पर पूर्व में झेल रही समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कलेक्टर टोंक को ज्ञापन सौंपा गया।किसान महापंचायत युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर टोंक को ज्ञापन एवं पीड़ाओं से अवगत करवाते हुए। ज़िला कलेक्टर टोंक से उपखंड अधिकारी निवाई से तत्काल प्रभाव क़दम उठाने की मांग की गई।जिस पर किसानों ने समस्याओं को तत्काल समाधान को लेकर उपखंड अधिकारी श्रीमती प्रीति मीणा किसानों के साथ ही नला गांव रवाना हो हुईं व किसानों की पीड़ाओं को गम्भीरता से लेकर तत्काल मौका मुआयना कर समस्या का निवारण करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों के साथ 4 फरवरी को रेलवे अधिकारियों एवं किसानों की बैठक सुनिश्चित की गई।

ज्ञातव्य है कि खंडवा रोड पर रेलवे विभाग द्वारा प्रस्तावित अंडरपास को नहीं बना कर पूर्व की भांति रेलवे फाटक नम्बर 32 का संचालन यथावत रखा जाये।ध्यानाकर्षण पूर्व में नला से मौजा गांव वालें रास्ते पर अंडरपास बना दिया जिसमें हमेशा पानी भरा रहने किसानों को राहत नहीं मिल रही खेतों से जिंस लेकर घर तक पहुंच पाना भी मुश्किल हो जाता है।
वर्षा ऋतु में 4 महिने तक रास्ता बन्द रहता है । आज मौके पर गये तों भी पानी दिखाई दिया

जिससे किसानों की आजीविका भी प्रभावित हों रहीं हैं। रास्ते के अभाव के कारण रेलवे लाईन क्रोस करनी पड़ती है जिसके कारण दुर्घटना की सम्भावना बनी रहतीं हैं।रेलवे विभाग द्वारा अंडरपास के स्थान पर यथावत पूर्व संचालित व्यवस्था बहाल रखीं जायें। यदि रेलवे विभाग समस्या का निराकरण नहीं करता है तों फाटक नम्बर 32 पर अनिश्चितकालीन धरना आरंभ करना पड़ेगा।इस अवसर पर
किसान रमेश बराला, मोहनलाल ,श्योजीराम, सत्यनारायण, बद्री लाल, पूर्ण लाल गोपाल,रामजीवण पटवारी, रामदयाल, गिर्राज, हेमराज, सीताराम, रामेश्वर, जगदीश, रामकल्याण, मोजूद रहे।
इसे भी पढ़े:- https://thechanakyatvrajasthan.com/tonk-135/
https://x.com/tv_chanaky5736/status/2017189543011906005?s=20
https://www.facebook.com/share/r/1C6y3HpMvL/
TONK // टोंक में गांधी शहीद दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून