BANSWARA // भोगेश्वर स्थित मंदिर में विश्वकर्मा सेवा संस्थान घाटी उतार के समाजजनों ने विश्वकर्मा जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई

BARAN – जिले मे शनिवार को भोगेश्वर स्थित मंदिर में विश्वकर्मा सेवा संस्थान घाटी उतार के समाजजनों ने विश्वकर्मा जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई साथ-साथ एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समाज की अध्यक्ष के चयन हेतु समाज के समस्त समाजजनों द्वारा नामांकन मांगा गया। अध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष विनोद सुथार निवासी वजाकरा को पुनः 3 वर्षों के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष चुना गया।आज की बैठक में समाज की सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

BARAN – यह कार्यकारिणी आगामी 3 वर्षों अर्थात फरवरी 2029 तक कार्य कर समाज के लिए विकासात्मक गतिविधियों आयोजित करेगी।उक्त कार्यकारिणी समाज हित हेतु सभी को साथ रखकर काम के लिए अधिकृत रहेगी। साथ ही प्रत्येक गाँव से 2 -2 सक्रिय सदस्य के रूप में चयन किया जाएगा। इनके नाम आने वाली मीटिंग में प्रस्तावित करेंगे। साथ ही समाज कार्यकारिणी के विरुद्ध किसी भी प्रकार का सोशल मीडिया पर अनपत्तिजनक प्रतिक्रिया आने पर समाज उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र रहेगी।
BARAN – इस नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष विनोद वजाकरा ,कार्यकारी अध्यक्ष गौरीशंकर सरेड़ी ,उपाध्यक्ष अशोक चोपासाग रमेश रैयना ,सचिव हरीश नाहली महेन्द्र जोलना ,कोषाध्यक्ष मनोज सेमलिया जगदीश साकरिया ,संरक्षक दिनेश सागवाड़िया मणिलाल डडुका कांतिलाल बस्सी आड़ा। मीडिया प्रभारी सुरेश चौपासाग महेंद्र साकरिया ,सक्रिय सदस्य मोहनलाल गो का गडा प्रकाश बोरी विष्णु परतापुर रमणलाल ,आसोड़ा नटवरलाल नयागांव मणिलाल सामागड़ा कांतिलाल बस्सी आड़ा को कार्यकारिणी में जोड़ा गया है।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून