JODHPUR // श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के तीन दिवसीय समारोह का समापन निकली भव्य शोभायात्रा व झाकियां

JODHPUR -मंदिर कमेटी के सचिव हरीश जांगिड़ एडवोकेट ने बताया कि जांगिड़ समाज के आराध्य देव भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती महोत्सव का मुख्य आयोजन श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत जोधपुर व मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आज श्री विश्वकर्मा छात्रावास मसूरिया बगेची में आयोजित किया गया l जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वासुदेव बुढ़ल ने की व स्वागत भाषण में समाज को कुरीतियों से मुक्त कर शिक्षा व समाज उत्थान हेतु संगठित होकर विकसित होने की चर्चा की l
मुख्य अतिथि श्री नारायण राम जी सेठ पिड़वा, श्रीमती गोमती शर्मा RAS, श्रीमान गणपत लाल सुथार RAS, श्री राजकुमार सुथार अध्यक्ष जिला उपभोक्ता मंच जोधपुर व विशेष अतिथि के रूप में श्रीमान पूनाराम बरनेला, श्रीमान एम डी शर्मा, श्री मोहनलाल जायलवाल, श्रीमान पूनम चंद सुथार शिक्षाविद व प्रसार भारती प्रांतीय महामंत्री, श्रीमान राजेंद्र पालीवाल जिला अध्यक्ष जोधपुर भाजपा, पार्षद श्री फतेहराज जी माकड़, श्रीमान जीवाराम जी रालडिया, श्यामलाल जायलवाल वरिष्ठ समाज सेवी, एडवोकेट विक्रम बरड़वा, रमेश प्रकाश शर्मा, की उपस्थिति में सुबह 9 बजे मंदिर व मसूरिया छात्रावास में वीरेंद्र भाकरेचा व सेवाराम आर्य द्वारा हवन किया गया l मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना से कार्यक्रम शुरू किया गया l RAS गोमती जी शर्मा ने बालिकाओं की शिक्षा व उत्थान हेतु समाज को आगे आकर सहयोग व प्रेरित करने की बात कही l श्री पूनम चंद सुथार शिक्षाविद ने बच्चों को मोबाइल के दुरूपयोग से बचने व उसके सदुपयोग से भावी पीढ़ी को संरक्षित कर परिवार में सकारात्मक माहौल से आपसी संबंध व सामंजस्यता बढ़ाने हेतु व समाज उत्थान हेतु मैसेज दिया l

JODHPUR -श्री विश्वकर्मा पंचायत व मंदिर कमेटी द्वारा 75 वर्ष से अधिक वरिष्ठ समाज बंधुओ को साफा व मोमेंटो से सम्मानित किया गया l अन्य मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों का स्वागत किया गया l प्रशासनिक व अन्य क्षेत्रों में नियुक्ति व उपलब्धि प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का अतिथियों द्वारा स्वागत किया गया l
कार्यक्रम में सहयोग
JODHPUR – श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी कोषाध्यक्ष CA गोपी किशन, सह सचिव हुकमा राम झिलोया, प्रेम प्रकाश जायलवाल , चेतन प्रकाश बरड़वा, मिश्री लाल कुलरिया, रामदयाल जादम, श्री पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति स्वरूप धनेरवा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भाकरेचा, उपाध्यक्ष सोनाराम बुढ़ल, सहसचिव सुरेश चंद कुलरिया, कुलदीप बरड़वा, रामेश्वर बरनेला मदन सलून, रामदेव, प्रमोद बरड़वा, मनीष कुलरिया व भारी संख्या में जांगिड़ बंधु उपस्थित रहे l मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया l भारी संख्या मे मातृ शक्ति उपस्थित रही l कलश यात्रा में सहयोग सुनीता शर्मा, विनती जांगिड़, प्रेमलता दम्मीवाल, भावना जांगिड़, सुनीता सुथार, मनीषा जांगिड़, सुखी देवी, ने किया l
JODHPUR – जांगिड़ समाज की विभिन्न सहयोगी संस्थाओं से झांकियां बनकर आई व कुल 35 झांकियां निकाली गई l मुख्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर झांकियों को समारोह स्थल से रवाना किया व शोभायात्रा व झाकियां प्रस्तावित मार्ग से होती हुई मसूरिया छात्रावास से शुरू होकर नई सड़क चौराहे से वापस श्री विश्वकर्मा मंदिर बाई जी का तालाब पहुंची वहां मंदिर कमेटी द्वारा झाकियों व शोभायात्रा का स्वागत किया गया व उत्कृष्ट व सुंदर झांकियां को पुरस्कृत गया व झांकियां में बैठने वाले बच्चों का मोमेंटो प्रदान कर स्वागत किया गया l
तत्पश्चात श्री विश्वकर्मा भगवान की महा आरती में भारी संख्या मे समाज बंधु उपस्थित रहे फिर प्रसादी वितरण की गई l कार्यक्रम में मंच संचालन एडवोकेट हरीश जांगिड़ ने किया l
जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित