JODHPUR // फलवृद्धि पार्श्वनाथ संघ, तिलक नगर में प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन

JODHPUR – फलवृद्धि पार्श्वनाथ तपागच्छ संघ, तिलक नगर में चल रहे प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज विधि-विधानपूर्वक अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। प्रातः कुंभ स्थापना, दीपक स्थापना, क्षेत्रपाल पूजन, विधिका पूजन, लघु नंदावर्त पूजन, माणेक स्तंभ पूजन, दशदिकपाल पूजन, भैरव पूजन, 16 विद्यादेवी पूजन, नवग्रह पूजन, लघु अष्टमंगल पूजन, सिद्धचक्र पूजन एवं लघु विशस्थानक पूजन आदि विधियाँ विधिकार हितेश भाई द्वारा श्रद्धा एवं शास्त्रोक्त विधि से सम्पन्न करवाई गईं।

JODHPUR – इसी क्रम में दोपहर को क्षत्रियकुंड नगरी में समाजसेवी श्रीमान श्याम सा कुंभट का भव्य स्वागत किया गया। बैंड, शहनाई, नृत्य पार्टी एवं रथ के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया गया, जिससे सम्पूर्ण नगरी धर्ममय वातावरण से सराबोर हो उठी।
JODHPUR – इसके पश्चात पूज्य गणिवर्य अमरपद्मम सागर जी महाराज साहब की पावन निश्रा में श्रीमान श्याम सा कुंभट को उनके समाजसेवा के उल्लेखनीय योगदान हेतु “समाज रत्न” अलंकरण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ तपागच्छ संघ एवं रत्नप्रभ क्रियाभवन तपागच्छ संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में तथा बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य महानुभावों के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।
संघ के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि कल चयन कल्याण विधान का आयोजन किया जाएगा तथा दोपहर 12 बजे क्षत्रियकुंड नगरी में ध्वजा चढ़ाने, प्रभु प्रतिष्ठा एवं अन्य चढ़ावों के आयोजन संपन्न होंगे।
जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन