बाड़ी // भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा पहुंचे बाड़ी

बाड़ी – आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के सम्मान एवं स्वागत का भव्य कार्यक्रम देव पाराशर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर देव पाराशर द्वारा माला एवं साफा पहनाकर शंकर गोरा का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं महिला शक्ति की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे आयोजन का उत्साह और गरिमा और अधिक बढ़ गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत , भाजपा मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे एवं भाजपा नेता जयवीर पोसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बाड़ी मंडल के भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे तथा युवाओं की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।

बाड़ी – कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम व्यवस्था समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें प्रमुख रूप से आकाश कपरेला, प्रदीप शर्मा, गजानंद शर्मा, जतिन शर्मा, भोला शर्मा, शुभम गर्ग, दिव्यांश अग्रवाल एवं अर्जुन डागौर शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे देव पाराशर ने उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं महिला शक्ति का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन