JODHPUR // लायंस क्लब जोधपुर, सनसिटी द्वारा सेवा संस्थान का निरीक्षण

JODHPUR // फरवरी को लायंस क्लब जोधपुर, सनसिटी द्वारा प्रांतपाल महोदय आदरणीय MJF लायन राम किशोर जी गर्ग की अधिकारिक यात्रा के अवसर पर क्लब के स्थायी सेवाकार्य सत्य प्रेम करुणा सेवा संस्थान का दौरा कराया गया।
यह संस्थान पिलार बालाजी मंदिर के पास, बनाड़ रोड खोखरिया, जोधपुर स्थित है, जहां जरूरतमंद दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों की सेवा, देखभाल एवं पालन-पोषण का कार्य निरंतर किया जाता है। प्रांतपाल महोदय ने संस्थान में संचालित सेवाओं की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
इस अवसर पर संस्थान में बच्चों के साथ समय बिताया गया तथा उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। क्लब सदस्यों ने सेवा कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में MJF लायन रामचंद्र चौधरी (अध्यक्ष), लायन डॉ. हुकमाराम भाटी (सचिव), लायन माला सहगल (कोषाध्यक्ष), MJF लायन प्रवीण लता सुमरा (क्लब प्रशासक), सरोज चौधरी एवं लायंस क्लब JODHPUR // जोधपुर, सनसिटी के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे।
लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
https://www.facebook.com/share/v/17FEhXceV2/
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ