सवाई माधोपुर // (बृजेश त्रिवेदी) में सम्पूर्ण जिले भर में एवं खण्डार शहर में शिवालयों में श्रृद्धालुओं की धूम मची रही लोगों का दिन भर शिवालयों में आना जाना लगा रहा जो देर रात तक जारी रहा लोगों ने शिवार्चन एवं पूजन किया शिवालयों में मनोरम झांकी सजाई गयी और रोशनी की गई खण्डार के पुरानी कचहरी स्थित भूतेश्वर महादेव मिश्र की बगीची मीणा मौहल्ला एवं खारी बावड़ी की झांकिया विशेष आकर्षण का केन्द्र रही शिवालयों में देर रात्रि तक भजन कीर्तन एवं शिव ब्यावला का दौर चलता रहा।
सवाई माधोपुर// भण्डारे व प्रसाद वितरण चलता रहा खारी बावड़ी हनुमान जी परिसर स्थित शिवालय में रात्रि को दस बजे तक श्यामा श्याम संकीर्तन मण्डल के कलाकारो द्बारा हरे राम नाम संकीर्तन चला और उसके बाद रात भर शिव जी का ब्यावला चला।और लोगो ने जागरण के साथ साथ शिवजी की चार प्रहर की पूजा की।