TONK // बनेठा निवासी दीपक गोत्तम सीए निर्वाचित हुए आईसीएआई टोंक जिला शाखा के अध्यक्ष

TONK – दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की टोंक जिला शाखा की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को संपन्न हुआ 27 फरवरी को आयोजित चुनाव में 6 सदस्यीय समिति का निर्वाचन किया गया
निवर्तमान अध्यक्ष सीए श्याम लाल जैन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए दीपक गौतम को विधिवत कार्यभार सौंपा।
TONK -समिति में सीए रोहित कुमार जैन को सचिव नियुक्त किया गया। साथ ही सीए जयंत राज जैन को उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष, तथा सीए आकाश जैन एवं सीए राज कुमार विजय को सदस्य बनाया गया।
अध्यक्ष सीए दीपक गौतम ने टोंक में सीए विद्यार्थियों हेतु परीक्षा केंद्र शुरू करवाने, नियमित ओरिएंटेशन, आईटी/एडवांस आईटी ट्रेनिंग, सेमिनार, सदस्य कल्याण गतिविधियों एवं CPE कार्यक्रमों के विस्तार को अपनी प्राथमिकता बताया इस अवसर पर सीए अंकित कुमार जैन, सीए आदित्य अग्रवाल, सीए अभिनव शर्मा, विक्रम गौतम बनेठा सहित परिवार जन व बनेठा ग्रामवासियों ने मिठाई बांटी एवं नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया
देव उनियारा से उमेश सोनी की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ