TONK // राजगुरु पब्लिक स्कूल छान का शानदार प्रदर्शन, हर ओर हो रही सराहना

tonk – राजगुरु पब्लिक माध्यमिक विद्यालय छान के कक्षा 10 के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का नाम गोरवान्वित किया है परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में हर्ष का वातावरण बना विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभावान विद्यार्थी कुलदीप चौधरी छान ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं द्वितीय स्थान पर सागर वर्मा छान ने 93% अंक प्राप्त किया तथा कृष्ण गुर्जर ने 88% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । स्कूल हास्टल

TONK – प्रबंधक रामप्रसाद पहाड़ियां ने बताया कि राजगुरु माध्यमिक विद्यालय छान का इस वर्ष पहला कक्षा 10 का बैच था। जिसमें कुल 32 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए थे,जिसमें से 18 छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया तथा विद्यालय का 100% परीक्षा परिणाम रहा। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय से जवाहर नवोदय विद्यालयके लिए 18 छात्र छात्राओं का चयन हुआ है।टोंक जिले में सर्वश्रेष्ठ जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन देने वाला एकमात्र विद्यालय रहाहै।तथा कक्षा 5 वी के 8 छात्र-छात्राओं का एकलव्य आवासीय मॉडल स्कूल में चयन होने पर विद्यालय का नाम रोशन किया ।ऑल इंडिया सैनिक स्कूल में चार छात्र छात्राओं का चयन होने पर सर्वश्रेष्ठ उत्कृष्ट विद्यालय का प्रथम स्थान प्राप्त किया। पहाड़ियां ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 5, कक्षा 8 के सभी बच्चों का 100% परीक्षा परिणाम रहा इसमें कोमल गुर्जर, पायल सैनी ,रितिका बेरवा ,अंकित गुर्जर ने कक्षा 8 में A ग्रेड प्राप्त किया ।

TONK – राजगुरु पब्लिक माध्यमिक विद्यालय में एक ही कैंपस में छात्रावास सुविधा खेल मैदान सुविधा और विद्यालय कैंपस एक ही जगह देखने को मिलती है । सम्मान कार्यक्रम में
निर्देशक राम गणेश गुर्जर, छात्रावास अधीक्षक राम प्रसाद पहाड़िया, प्रबंध निदेशक धर्मराज खटाना ,प्रधानाध्यापक रंगलाल बैरवा ,परीक्षा प्रभारी शंकर लाल जाट तथा मुख्य अध्यापक बनवारी लाल बैरवा शैतान सैनी सुरेश सैनी नंदकिशोर , कपिल , खुशीराम सैनी ,नीतू बैरवा, निकिता बैरवा सभी अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे । छात्र-छात्राओं को माला व साफा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। राजगुरु पब्लिक माध्यमिक विद्यालय छान के निर्देशक राम गणेश गुर्जर प्रबंध निदेशक धर्मराज खटाना ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना की।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न