Jobner // डिजिटल अरेस्ट से 93 लाख की ठगी: जॉबनेर पुलिस ने गैंग सदस्य को दबोच

Jobner – राजस्थान पुलिस के जोबनेर थानाधिकारी हनुमान सहाय यादव जॉबनेर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए 93 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाली गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक एमजी हेक्टर कार भी जब्त की गई है।

Jobner – पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण हनुमान प्रसाद के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपी शशिकांत उर्फ सुरेश पुजारी (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी मूलतः दादर नगर हवेली का निवासी बताया गया है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़ित को फोन कर स्वयं को अधिकारी बताकर आतंकवादी गतिविधियों में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 93 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस टीम की विशेष भूमिका थाना जॉबनेर के पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना संकलन व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
जोबनेर से डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ