BANSWARA // ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर बांसवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया

BANSWARA – समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर बांसवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक सुधार के लिए किए गए उनके कार्यों को प्रेरणादायी बताया।
BANSWARA – जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम में नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ