BARAN // SDRF के 56 लाख रुपये के कथित दुरुपयोग का मामला, उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग

BARAN – राजस्थान के बारां जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में (SDRF) के अंतर्गत प्राप्त लगभग 56 लाख रुपये की राशि के उपयोग को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी में वित्तीय नियमों एवं शासन के दिशा-निर्देशों की अनदेखी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे संभावित घोटाले की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, संबंधित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की भूमिका संदेह के घेरे में है। आरोप है कि बिना आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियों के ही राशि का उपयोग किया गया। इसके अलावा व्यय से जुड़े दस्तावेजों और अभिलेखों में भी गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं।
मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जिले के कई चिकित्सा उप-केंद्रों पर कागजों में मरम्मत एवं निर्माण कार्य पूर्ण दर्शाए गए हैं, जबकि वास्तविकता में मौके पर कोई ठोस कार्य नहीं पाया गया। इसके बावजूद संबंधित
BARAN – अधिकारियों द्वारा उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC/CC) एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र संलग्न कर भुगतान के बिल SDRF सहायता कार्यालय, जिला कलेक्ट्रेट में प्रस्तुत किए गए। इस पूरे प्रकरण को लेकर अब उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों और युवा भाजपा नेता प्रशान्त विजयवर्गीय का कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो सरकारी धन के दुरुपयोग का यह मामला और गहराता जा सकता है। प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मामला काफी गम्भीर हैं अब आगे देखना होगा कि इस मामले का रुख क्या होता है फिलहाल प्राप्त सूचना के आधार पर जिन बकाया कार्य का भुकतान हो चुका था और कार्य बाकी था उनको अब चालू करवाया गया है। वही भाजपा युवा मोर्चा पूर्व मण्डल अध्य्क्ष हरीश नागर मंडोला ने बताया कि यह मामला सीधा सीधा मानव जीवन से जुड़ा हैं। इसमे किसी भी प्रकार अगर कोई भ्रष्टाचार होता है या किया जाता हैं ,तो उसका सीधा असर आगामी समय पर किसी बड़ी घटना के रूप में सामने आएगा।
बारां से राजेश मंगल की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन